सेल्फी का जुनून पैदा कर रहा कोहनी का रोग

छपरा : सेल्फी फीवर के चक्कर में लोगों के हादसों के शिकार होने की खबरें तो आम हो चुकी है. अब इसकी वजह से शारीरिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं. लोगों में सेल्फी एल्बो नाम की नयी समस्या देखी जा रही है. इसमें कोहनी में सुजन व दर्द होता है. एक्सपर्ट की मानें तो, इंसान […]

छपरा : सेल्फी फीवर के चक्कर में लोगों के हादसों के शिकार होने की खबरें तो आम हो चुकी है. अब इसकी वजह से शारीरिक समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं. लोगों में सेल्फी एल्बो नाम की नयी समस्या देखी जा रही है. इसमें कोहनी में सुजन व दर्द होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो, इंसान का हाथ सेल्फी लेने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है.
सेल्फी लेते समय बांह को जरूरत से ज्यादा उपर उठाना पड़ता है. हथेली को चेहरे की ओर करने से अंगूठा और गर्दन अप्राकृतिक कोण बनाते है. इसके कारण कोहनी से लेकर कंधे तक असामान्य तनाव होता है. डॉक्टरों के पास ऐसी बहुत सारी शिकायतें आ रही है. डॉक्टरों की माने तो 25 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स, सेल्फी एल्बो से पीड़ित हैं. इनमें से अधिकतर युवा है.
12वीं कक्षा के छात्र विकाश कुमार को कुछ महीनों पहले तक सेल्फी लेने का जुनून था. वह एक दिन में कम से कम 25 सेल्फी तक क्लिक कर लेते थे. लेकिन पिछले महीने हुए एक हादसे ने उनके इस जुनून पर पूरी तरह लगाम लगा दी. हुआ यह कि विकाश अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ ग्रुप सेल्फी ले रहे थे. उसी दौरान विकाश की कोहनी में तीखा दर्द शुरू हुआ. जब चिकित्सकों से सलाह ली गयी तो सेल्फी एल्बों नाम की नयी समस्या का पता चला. हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की माने तो सेल्फी का जुनून मांसपेसियों व कंधों के लिए घातक साबित हो रहा है.
25 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स है पीड़ित
इंसान का हाथ मूल रूप से सेल्फी लेने के लिए उपयुक्त नहीं
सेल्फी लेते समय बांह को जरूरत से ज्यादा उपर ले जाना होता है, जो नेचुरल नहीं
हथेली को चेहरे की ओर करने से अंगुठा और गर्दन आप्रकृतिक कोण बनाते है
सेल्फी लेते वक्त कोहनी से कंधे तक असामान्य तनाव रहता है
युवा व युवतियों में बढ़ रहा है इस बीमारी का प्रभाव
क्या कहते है िवशेषज्ञ
सेल्फी लेते समय हाथ को लंबे समय तक उपर उठाये रखने से कोहनी की मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है. कोई भी असामान्य मुद्रा हड्डियों और पेशियों के लिए दुखदायी हो सकती है. सेल्फी भी ऐसी ही एक असामान्य मुद्रा है.
डॉ मधुसुदन कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >