छपरा (सदर) : पंजाब नेशनल बैंक के स्थानांतरित वरीय प्रबंधक महेंद्र मोहन का विदाई समारोह छपरा स्थित मुख्य शाखा में आयोजित किया गया. वक्ताओं ने स्थानांतरित वरीय शाखा प्रबंधक की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर हरेराम ठाकुर,
अवध किशोर मिश्रा, मो अब्बास, राधेकृष्ण सिंह, शशिभूषण, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुनमुन सिंह अधिवक्ता, प्रो यूएस यादव, अशोक सिंह, रमेश सिंह, मनोज पांडेय आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता एसएन पाठक ने की. पीएनबी के वरीय प्रबंधक का स्थानांतरण प्रबंधन ने प्रोन्नति देते हुए दिल्ली स्थित मुख्यालय में मुख्य शाखा प्रबंधक के पद पर किया है. श्री मोहन ने सभी बैंककर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
