ट्रेन में मिला नवजात शिशु का शव

छपरा जंकशन के प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर सुबह पहुंची फुलवरिया हाजीपुर सवारी गाड़ी में मिला बैग बैग से बह रहा था तरल पदार्थ छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर फुलवरिया-हाजीपुर सवारी गाड़ी के डिब्बे में लावारिस रखे एक एयरबैग में बुधवार की सुबह नवजात शिशु का शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किया. […]

छपरा जंकशन के प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर सुबह पहुंची फुलवरिया हाजीपुर सवारी गाड़ी में मिला बैग

बैग से बह रहा था तरल पदार्थ
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर फुलवरिया-हाजीपुर सवारी गाड़ी के डिब्बे में लावारिस रखे एक एयरबैग में बुधवार की सुबह नवजात शिशु का शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किया. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया शिशु की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है.
छपरा जंकशन के प्लेटफाॅर्म संख्या पांच पर सुबह पहुंची फुलवरिया हाजीपुर सवारी गाड़ी के डिब्बे में लावारिस पड़े एक एयरबैग से तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा था और उससे निकल रही बेतहाशा दुर्गंध के कारण जब उस बैग को नीचे उतार कर जीआरपी के जवानों ने थाने पर लाकर खोला, तो मौके पर मौजूद लोगों के मुंह से लंबी आह निकल पड़ी. बैग में एक शिशु का शव बोरे की कई तहों में बांध कर रखा गया था.
हालांकि जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिशु को किसी कलियुगी मां के द्वारा लोक लाज के भय के कारण या अनचाही संतान होने की वजह से हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. बरामद शव का पोस्टमार्टम कराने पर नये तथ्यों का पता भी लग सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >