ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा

बनियापुर : अंचल एक के प्राथमिक मध्य विद्यालय, बनियापुर के सहायक शिक्षक द्वारा दो छात्रों को बेरहमी से पिटाई करने की एचएम से शिकायत करने गये अभिभावक से एचएम झगड़ा पर उतारू हो गये. साथ ही, अभिभावकों को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. एचएम द्वारा र्दुव्यवहार किये जाने के कारण अभिभावक ने इसकी […]

बनियापुर : अंचल एक के प्राथमिक मध्य विद्यालय, बनियापुर के सहायक शिक्षक द्वारा दो छात्रों को बेरहमी से पिटाई करने की एचएम से शिकायत करने गये अभिभावक से एचएम झगड़ा पर उतारू हो गये.

साथ ही, अभिभावकों को गलत मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. एचएम द्वारा र्दुव्यवहार किये जाने के कारण अभिभावक ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना पर दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच जम कर हंगामा किया. ग्रामीणों ने एचएम सहित सहायक शिक्षक की स्थानांतरण की मांग को लेकर नारेबाजी की.

हो हंगामा एवं नारेबाजी से विद्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा और पठन-पाठन का कार्य बाधित रहा. आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय में तालाबंदी कर प्रयास कर रहे थे. इसका विरोध विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा था. इसको लेकर विद्यालय में तनावपूर्ण स्थिति थी.

हो-हंगामा की सूचना पर आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने विद्यालय पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर स्थिति को सामान्य किया. बताया जाता है कि दो बच्चों की पिटाई एक शिक्षक ने बेरहमी से की. वे जख्मी हो गये, मगर शिक्षकों द्वारा न तो उन्हें घर भेजा गया और ना ही कोई प्राथमिक उपचार किया गया. छुट्टी होने के बाद छात्रों ने घर पहुंच मामले की सूचना अभिभावक को दी.

अभिभावक विद्यालय पहुंचे मगर शिक्षक विद्यालय बंद कर घर चले गये थे. वहीं, आक्रोशित ग्रामीण मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद कलाम, गामा समेत दर्जनों आक्रोशित लोगों का आरोप था कि विद्यालय समय से नहीं खुलता है, मध्याह्न् भोजन में मेनू का पालन नहीं होता. विद्यालय में पदस्थापित चार शिक्षक की जगह दो ही उपस्थित रहते हैं. एचएम की उदासीनता से विद्यालय में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है.

उपरोक्त शिकायत विभागीय पदाधिकारी से पूर्व में भी कई बार की गयी. मगर, अब तक न तो कोई जांच हुई, ना ही कोई कार्रवाई हुई, जिससे पदस्थापित शिक्षकों का मनोबल बढ़ता गया. इस संबंध में जब विद्यालय के एचएम आफताब आलम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आरोप गलत एवं बेबुनियाद है.

ग्रामीणों द्वारा दबाव बनाने के उद्देश्य से इस तरह का आरोप लगाया गया है अथवा मामला स्थानीय राजनीति से प्रेरित है. वहीं, इस संबंध में जब अंचल एक की बीइओ इंदु कुमारी से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि मुङो इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर जांच एवं कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >