आपसी भार्इचारे के साथ मनाएं दशहरा-मुहर्रम : एसडीओ

आपसी भार्इचारे के साथ मनाएं दशहरा-मुहर्रम : एसडीओ शांति समिति की हुई बैठक छपरा (सारण). शांति व सद्भावनापूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के बीच दशहरा एवं मुहर्रम का त्योहार मनाएं. उक्त बातें सदर एसडीओ सुनील कुमार ने नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में गुरुवार को कहीं. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों […]

आपसी भार्इचारे के साथ मनाएं दशहरा-मुहर्रम : एसडीओ शांति समिति की हुई बैठक छपरा (सारण). शांति व सद्भावनापूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के बीच दशहरा एवं मुहर्रम का त्योहार मनाएं. उक्त बातें सदर एसडीओ सुनील कुमार ने नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में गुरुवार को कहीं. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग करें. कानून व्यवस्था कायम करना सभी का दायित्व है. जुलूस के दौरान सभी अखाड़ों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. कानून को हाथ में लेनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. अराजक तत्वों से सख्ती से निबटा जायेगा. उन्होंने सभी अखाड़ों के लाइसेंस धारकों और पूजा समितियों के सदस्यों को निर्धारित मार्ग पर ससमय जुलूस निकालने व समापन करने को कहा. बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. इस मौके पर एसडीओ राजकुमार कर्ण, नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव के अलावा वार्ड पार्षदों, व्यवसायियों, पूजा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >