सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ डीएम ने की बैठक मतदान के दिन बूथ पर पहुंच कर मतदान करने व कराने का लोगों ने दिया आश्वासन छपरा (सदर). जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने जिले के सिविल सोसाइटी यथा मारवाड़ी, बंगाली व अन्य समुदायों के लोगों के साथ मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक की. बैठक में लोगों ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों ने संकल्प लिया है कि न केवल अपने परिवार के साथ बल्कि अपने सगे संबंधियों के साथ भी वोट करेंगे. डीएम ने विगत विधानसभा क्षेत्र में पड़े 49 प्रतिशत पड़े वोट के बदले 70 प्रतिशत तक चालू विधानसभा चुनाव में पहुंचाने की जरूरत जतायी. डीएम ने लोगों को अपने घरों से निकल कर वोट करने तथा दशहरा एवं मुहर्रम के बाद बाहर से आनेवाले लोगों से मतदान करने के बाद ही पुन: अपने घर से बाहर जाने की अपील की. इस दौरान सिविल सोसाइटी के लोगों ने डीएम की पहल की प्रशंसा करते हुए शीघ्र ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने का संकल्प दोहराया. बैठक में श्याम चमरिया, डीपीआरओ बीके शुक्ला आदि उपस्थित थे.
सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ डीएम ने की बैठक
सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ डीएम ने की बैठक मतदान के दिन बूथ पर पहुंच कर मतदान करने व कराने का लोगों ने दिया आश्वासन छपरा (सदर). जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने जिले के सिविल सोसाइटी यथा मारवाड़ी, बंगाली व अन्य समुदायों के लोगों के साथ मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक […]
