छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण कार्य में अब तेजी आयेगी. इस रेलखंड पर स्थित सभी स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा.
एक वर्ष में इस कार्य को पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आयी है. इन स्टेशनों पर बनेगा फुट ओवरब्रिजगौतम स्थानरिविलगंजमांझीबकुलहांसुरेमनपुर रेवतीसहतवारछाता आसचौरादल छपराबांसडीह रोडफेफना जंकशनकराये जायेंगे
ये कार्यसभी स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनेगा यात्री शेल्टर का निर्माण कराया जायेगापेयजल की सुविधा के लिए चापाकल व नल का प्रावधानसभी स्टेशनों पर दो नंबर प्लेटफाॅर्म का निर्माणप्लेटफाॅर्म संख्या दो पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माणनया मांझी स्टेशन होगा चालूछपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के पश्चात गौतम स्थान तथा बकुलहा के बीच नया मांझी स्टेशन चालू होगा. नये स्टेशन पर क्राॅसिंग की भी सुविधा होगी.
यहां सभी यात्री सुविधा और तकनीकी सुविधाएं बहाल की जायेंगी. नये स्टेशन का निर्माण मझनपुरा तथा कौरू -धौरू के बीच कराया जा रहा है. इस स्टेशन के भी निर्माण को तेज करने का निर्देश दिया गया है. मझनपुरा रेलवे क्राॅसिंग से नये स्टेशन तक संपर्क पथ का निर्माण कार्य बंद है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया है.
बंद होंगी दर्जन भर से अधिक रेलवे क्राॅसिंगछपरा-बलिया रेलखंड पर करीब एक दर्जन मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग को बंद किया जायेगा और उसे नजदीकी रेलवे क्राॅसिंग से एप्रोच रोड बना कर जोड़ा जायेगा.
खास कर वैसे मानवरहित रेलवे क्राॅसिंग को बंद करने की योजना है, जिस पर यातायात का दबाव कम है. संरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है. मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग पर प्राय: हो रहीं रेल दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए रेलवे प्रशासन ने यह प्रयोग शुरू किया है.
नवंबर से तेज होगा रेलपुल निर्माणछपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी में सरयू नदी पर स्थित रेलवे पुल के दोहरीकरण का निर्माण बाढ़-बरसात के कारण स्थगित है. नवंबर से इसके भी निर्माण में तेजी आयेगी.
करीब एक किमी की लंबाईवाला यह पुल इस रेलखंड का सबसे बड़ा पुल है. इसके अलावा छपरा जंकशन तथा गौतम स्थान के मध्य में स्थित तैल नदी व सोंधि नदी पर भी पुल के निर्माण का कार्य इस वित्तीय वर्ष में प्रारंभ होने की आशा है. बकुलहां तथा सुरेमनपुर के बीच गोहियां-छपरा के समीप भी पुल का निर्माण कराया जाना है.
खास बातेंकार्यों को विभक्त कर किया जा रहा है शुरूपहले चरण में बड़े पुलों का हो रहा है निर्माणदूसरे चरण में छोटे पुल-पुलिया बनेंगे सभी स्टेशनों पर दो नंबर प्लेटफॉर्म व चहारदीवारी का निर्माणप्लेटफार्मों को आपस में जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माणप्रत्येक खंड पर मिट्टीकरण तथा रोड़ा बिछाने का कार्य कराया जायेगादोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य एक साथ कराया जायेगाक्या कहते हैं
अधिकारीछपरा-बलिया रेलखंड के दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण के लिए कई कार्यों का टेंडर किया जा चुका है. सिविल, विद्युत, यांत्रिक, ब्रिज निर्माण एवं यात्री सुविधाओं के कार्य चरणबद्ध तरीके से कराये जाने हैं. परियोजना में किये गये प्रावधानों के तहत कार्य चल रहा है. अशोक कुमाररेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल
