चालक व सहचालक टैंकर से कूद कर हुए फरार
मकेर : थाना क्षेत्र के एनएच 102 चांदनी चौक के समीप मंगलवार की सुबह मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे एक टैंकर का संतुलन बिगड़ने से मकेर से रेवाघाट जा रही एक बाइक सवार को ठोकर लग गयी.
इससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. वहीं, टैंकर पेड़ से टकराते हुए धान के खेत घुस गया. टैंकर का संतुलन बिगड़ते देख- चालक एवं सहचालक टैंकर से कूद कर फरार हो गये.
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता एवं एएसआइ आरएन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायल बाइकचालकों को पीएचसी में भरती कराया.
वहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों घायल मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के हरत अली के पुत्र अब्दुल अली, मधवल गांव के समसुद्दीन का पुत्र शमशाद अली हैं.
