मतदान एप कर्मियों का प्रशक्षिण

छपरा (सदर). छपरा नगर पर्षद के सभागार में शुक्रवार को मतदान एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 120 मतदान कर्मियों के बीच पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया गया. साथ ही इन कर्मियों के मोबाइल पर मतदान एप को इंस्टॉल किया गया. सभी प्रकार के एक्जिट पोल पर लगी रोक निर्वाचन आयोग ने […]

छपरा (सदर). छपरा नगर पर्षद के सभागार में शुक्रवार को मतदान एप से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 120 मतदान कर्मियों के बीच पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया गया.

साथ ही इन कर्मियों के मोबाइल पर मतदान एप को इंस्टॉल किया गया. सभी प्रकार के एक्जिट पोल पर लगी रोक निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत पूर्वाह्न सात बजे से पांच नवंबर, 2015 के अपराह्न 5.30 बजे तक बिहार विधानसभा से संबंधित किसी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन,

प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के द्वारा प्रकाशन के प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया. डीएम दीपक आनंद ने उक्त पत्र के आलोक में अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को भी अपने स्तर से निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >