70 अग्निशमन वाहनों की पड़ेगी जरूरत

70 अग्निशमन वाहनों की पड़ेगी जरूरतछपरा (सारण). विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20-22 अक्तूबर तक सारण आने की संभावना है और प्रधानमंत्री की सभा के दौरान 60 से 70 अग्निमशन वाहनों की जरूरत पड़ेगी. फिलहाल इस जिले में 11 वाहन उपलब्ध हैं. शेष अग्निशमन वाहन दूसरे […]

70 अग्निशमन वाहनों की पड़ेगी जरूरतछपरा (सारण). विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20-22 अक्तूबर तक सारण आने की संभावना है और प्रधानमंत्री की सभा के दौरान 60 से 70 अग्निमशन वाहनों की जरूरत पड़ेगी. फिलहाल इस जिले में 11 वाहन उपलब्ध हैं. शेष अग्निशमन वाहन दूसरे जिले से मंगाने पड़ेंगे. यहां तीसरे चरण में 28 अक्तूबर को मतदान होना है. हालांकि अभी प्रधानमंत्री के सारण आगमन की कोई अाधिकारिक सूचना नहीं है. फिजुलखर्ची पर है नजरनिर्वाचन कार्य के दौरान फिजुलखर्ची करनेवालों पर भी आयोग की पैनी नजर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन कार्य के नाम पर खर्च की जा रही राशि के मामले में खास नजर है. अधिकारियों को राशि खर्च करने में मितव्ययिता बरतने का निर्देश दिया गया है. अकारण प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय नहीं आने, रिपोर्ट भेजने के लिए इमेल का प्रयोग करने पर बल दिया जा रहा है, जिससे समय और राशि दोनों की बचत होगी. इस तरह की कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >