एनएसएस के स्वयंसेवक वोटरों को कर रहे जागरूक

एनएसएस के स्वयंसेवक वोटरों को कर रहे जागरूकजागरूकता अभियान चलाने के लिए किया नुक्कड़ नाटक फोटो : 9 सीएचपी 4, कैप्प्शन होगा : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करते एनएसएस के स्वयंसेवकछपरा (सदर). जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान […]

एनएसएस के स्वयंसेवक वोटरों को कर रहे जागरूकजागरूकता अभियान चलाने के लिए किया नुक्कड़ नाटक फोटो : 9 सीएचपी 4, कैप्प्शन होगा : मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करते एनएसएस के स्वयंसेवकछपरा (सदर). जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया गया. नुक्कड़ नाटक गुदरी बाजार, राजेंद्र कॉलेज मोड़, जेपीएम कॉलेज, नगरपालिका चौक आदि स्थानों पर किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने तथा धन के प्रलोभन एवं भयरहित होकर मतदान करने का निवेदन किया. कार्यक्रम डॉ रेखा श्रीवास्तव व डॉ जागो चौधरी के नेतृत्व में प्रीति, ट्विंकल, अनिशा, ममता, प्रिया, संध्या, सिवानगी, शमशाद, वेदांशु, दीपक, शिवम, नीरज, प्रवीन, अमृत रंजन, मंटू, संजीव, ओमप्रकाश, शेखर, आलोक, अमृतेश ने मुख्य भूमिका निभायी. इस दौरान स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने जेपी जयंती के होनेवाले कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को भी विश्वविद्यालय परिसर की सफाई की, जिसका अवलोकन कुलपति द्विजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस समन्वयक विद्या वाचस्पति त्रिपाठी की देख-रेख में हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >