हैलो! मैं आपसी क्या सहायता कर सकती हूं? मतदाताअों की सुविधा के लिए खुला मतदाता सहायता केंद्रमतदाताओं की शिकायत व सुझाव होंगे दर्ज, फिर शिकायतों का होगा निबटाराहेल्प लाइन 06158-281045 व 9525530318 पर भी ले सकते हैं जानकारीफोटो है दिघवारा सेसंवाददाता, दिघवाराअगर आपको अपने क्षेत्र में निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो या चुनाव को लेकर कोई सुझाव या शिकायत दर्ज करानी हो, तो जनाब चिंता छोड़िए और बस प्रखंड कार्यालय पहुंच जाइए. देखते-ही-देखते आपको सारी जानकारी मिल जायेगी. आप अपनी शिकायत या सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार से मतदाता सहायता केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है, जो विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक कार्य करेगा. बीडीओ राजमीति पासवान ने बताया कि केंद्र पर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है, जो कार्यालय अवधि में मतदाताओं व इच्छुक लोगों की हरसंभव सहायता करेंगे. साथ ही उनके द्वारा दी जानेवाली सलाह व दर्ज शिकायतों को पंजी में दर्ज करवायेंगे एवं हर शाम शिकायतों पर चर्चा कर उनको दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. किन-किन बिंदुओं पर मिलेगी सहायता-वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हुआ या नहीं -वोटर लिस्ट में कितने क्रमांक पर है उनका नाम -किस बूथ पर उनका नाम है -बूथ का बीएलओ कौन है-कितने नये वोटरों का नाम जुड़ा है-मतदाता बनने के इच्छुक लोगों का फाॅर्म स्वीकृत हुआ या नहीं -मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए क्या किया जाये-किन-किन बूथों पर सहायक बूथों का निर्माण हुआइन बिंदुओं कर सकते हैं शिकायत -किसी पार्टी के पक्ष में वोट डालने का दबाव -दबंग लोगों द्वारा मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने की धमकी को लेकर -मतदान के लिए पैसे का प्रलोभन देने पर -बीएलओ की कार्यशैली व कर्तव्यविमूढ़ता पर -बूथ पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकरइन बिंदुओं पर सुझाव -क्या किया जाये कि बढ़े मतदान का टर्न आउट -मतदाताओं को जागरूक करने के विशेष तरीके पर -मतदान के सुरक्षा को लेकर अपनाये जानेवाले विशेष तरीके पर
हैलो! मैं आपसी क्या सहायता कर सकती हूं?
हैलो! मैं आपसी क्या सहायता कर सकती हूं? मतदाताअों की सुविधा के लिए खुला मतदाता सहायता केंद्रमतदाताओं की शिकायत व सुझाव होंगे दर्ज, फिर शिकायतों का होगा निबटाराहेल्प लाइन 06158-281045 व 9525530318 पर भी ले सकते हैं जानकारीफोटो है दिघवारा सेसंवाददाता, दिघवाराअगर आपको अपने क्षेत्र में निर्वाचन से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो या […]
