राजग सरकार करेगी राज्य का विकास: रूडी जंगलराज की स्थापना करनेवाले से नीतीश ने मिलाया हाथनोट: मढ़ौरा से फोटो मेल से भेजा गया है. मढ़ौरा. चाय बेचनेवाले को जिस दिन हमलोगों ने प्रधानमंत्री की कुरसी पर बैठाया, उसी दिन लालू और नीतीश के बैकवर्ड और फाॅरवर्ड की राजनीति खत्म हो गयी. बिहार के विकास के लिए केंद्र की तरह राजग की सरकार की आवश्यकता है. मढ़ौरा हाइस्कूल के प्रांगण में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कही. जनता ने गरीब का बेटा समझ कर लालू को गद्दी पर बैठाया, तो वे पशु का चारा ही खा गये. बिहार में जिसने जंगलराज की स्थापना की, उसी से नीतीश ने हाथ मिला लिया. मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार लालबाबू राय और तरैया विधानसभा क्षेत्र से जनक सिंह और अमनौर से भाजपा उम्मीदवर शत्रुघ्न तिवारी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए श्री रूडी ने की. उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह बिहार में राजग गंठबंधन को विजयी बना कर भेजें, तभी बिहार का संपूर्ण विकास होगा. भाजपा एनडीए का ट्रांसफाॅर्मर बिहार में लगाने से रोशनी होगी एवं बिहार का संपूर्ण विकास होग
राजग सरकार करेगी राज्य का विकास: रूडी
राजग सरकार करेगी राज्य का विकास: रूडी जंगलराज की स्थापना करनेवाले से नीतीश ने मिलाया हाथनोट: मढ़ौरा से फोटो मेल से भेजा गया है. मढ़ौरा. चाय बेचनेवाले को जिस दिन हमलोगों ने प्रधानमंत्री की कुरसी पर बैठाया, उसी दिन लालू और नीतीश के बैकवर्ड और फाॅरवर्ड की राजनीति खत्म हो गयी. बिहार के विकास के […]
