मीना-अर्जुन की हुई पेशी, नहीं पहुुंचे गवाह

मीना-अर्जुन की हुई पेशी, नहीं पहुुंचे गवाह छपरा (कोर्ट). मशरक के गंडामन धर्मासती विद्यालय में हुए एमडीएम हादसा मामले में अभियोजन द्वारा गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से गवाही नहीं हो सकी. हालांकि मामले में आरोपित बनायी गयीं विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना देवी व दूसरे आरोपित अर्जुन राय की पेशी हुई. […]

मीना-अर्जुन की हुई पेशी, नहीं पहुुंचे गवाह छपरा (कोर्ट). मशरक के गंडामन धर्मासती विद्यालय में हुए एमडीएम हादसा मामले में अभियोजन द्वारा गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस वजह से गवाही नहीं हो सकी. हालांकि मामले में आरोपित बनायी गयीं विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना देवी व दूसरे आरोपित अर्जुन राय की पेशी हुई. बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में गंडामन मामले की सत्र वाद संख्या 811/13 में साक्ष्य के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी, जो गवाह के प्रस्तुत नहीं होने के कारण पूरी नहीं हो सकी. न्यायाधीश ने साक्ष्य के लिए अगली तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >