छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गुरुवार की संध्या 15 हजार 400 बोतल देशी शराब के साथ एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया तथा चालक के साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलायी जा रही वाहन जांच के दौरान थाने के समीप बने चेकपोस्ट पर पिकअप वैन को पकड़ा गया, जिसके पास परमिट नहीं था.
चालक द्वारा एक गलत परमिट प्रस्तुत किया गया, जो 20,250 बोतल देशी शराब का था और उसका डेट भी समाप्त हो चुका है. जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन में 200 एमएल की देशी शराब की 15 हजार 400 बोतल पायी. बताया जाता है कि छपरा से शराब को दरियापुर के शराब व्यवसायी पवन कुमार के यहां ले जाया जा रहा था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और गिरफ्तार चालक व कर्मी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
