धोखे में रख महादलित से दर्ज करवाया मामला

छपरा (कोर्ट) : हुजूर मेरे गांव के दबंग मुझे छपरा कोर्ट ले आये और जबरन कागज पर हस्ताक्षर करा कुछ लोगों पर केस करा दिया, जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. जानकारी होने पर जब मैंने इसका विरोध किया, तो मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट की जा रही है. साथ ही पूरे परिवार को धमकी […]

छपरा (कोर्ट) : हुजूर मेरे गांव के दबंग मुझे छपरा कोर्ट ले आये और जबरन कागज पर हस्ताक्षर करा कुछ लोगों पर केस करा दिया,

जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. जानकारी होने पर जब मैंने इसका विरोध किया, तो मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट की जा रही है. साथ ही पूरे परिवार को धमकी भी दी जा रही है.

उक्त बातें नयागांव थाना क्षेत्र के बहेरवा गांछी निवासी महादलित कृष्णा राम ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम शुक्ला से मौखिक एवं लिखित रूप से कही है. उसने कोर्ट में प्रस्तुत हो कहा कि उसके गांव के एक दबंग उसे 10 अगस्त को छपरा कोर्ट लेकर आये और कुछ कागजात पर जबरन दस्तखत करा लिया,

जिसे वह नहीं समझ सका. 15 अगस्त को जब पुलिस हमारे घर गयी और घटना तथा दर्ज मामले से संबंधित जानकारी मांगी, जब जाकर पता लगा कि मेरे द्वारा नयागांव थाना क्षेत्र के बरई टोला निवासी महेश शर्मा, जयचंद शर्मा, गौतम शर्मा और दीनानाथ शर्मा पर झूठा मामला दर्ज करवाया गया है तथा कुछ ऐसे लोगों को गवाह बनाया गया है,

जिन्हें मैं जानता तक नहीं. मैने पुलिस से साफ-साफ इनकार करते हुए कहा कि मेरे साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है और ना ही इन लोगों से कभी कोई विवाद ही हुआ है.

इनकार करने पर उक्त दबंग उसे लगातार प्रताड़ित कर धमकी दे रहे हैं ओर मारपीट भी की जा रही है. इस मामले को लेकर मैं पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से मिल कर लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी गुहार लगा चुका हूं. हुजूर ,मुझे धोखे में रख कर जो मुकदमा दर्ज कराये गया है, उसे खारिज किया जाये और मेरे जान-माल की सुरक्षा की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >