सेवा की गुणवत्ता की जांच शुरू

संवाददाता : छपरा (सारण) सदर अस्पताल में जन स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करने बटास्ट की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची. टीम ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन शुरू कर दिया. मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों, दवाओं, भवन, सफाई, प्रकाश, शौचालय, चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता आदि का आकलन किया जा […]

संवाददाता : छपरा (सारण) सदर अस्पताल में जन स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करने बटास्ट की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची.

टीम ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन शुरू कर दिया. मरीजों को दी जा रहीं सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों, दवाओं, भवन, सफाई, प्रकाश, शौचालय, चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता आदि का आकलन किया जा रहा है.

क्या है उद्देश्य
À जन स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार कराना
À सर्वेक्षण के दौरान पायी गयीं कमियों को दूर किया जायेगा
À शोध एवं आंकड़ों का किया जायेगा संग्रह
À प्रसव कक्ष में मानक व गुणवत्ता के अनुरूप हो सुविधा
À न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर में नवजात शिशुओं को मिले बेहतर सुविधा
À मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना
खास बातें
À बटास्ट के गुणवत्ता सुधार सलाहकार शोध एवं डाटा संग्रह कर अभिलेख तैयार करेंगे
À संबोधी नामक संस्था करेगी सहयोग
À अस्पताल में सेवा प्रदान करनेवाली एजेंसियों का लिया जायेगा साक्षात्कार
À सर्वे कर रही संस्था के प्रतिनिधि मरीजों का भी साक्षात्कार करेंगे
À ऑन वर्ल्ड फाउंडेशन के द्वारा किया जायेगा प्रलेखन कार्य
À अध्ययन के उपरांत अस्पताल में गुणवत्ता सुधार की सफलता की कहानी लिखी जायेगी और इसकी वीडियो फिल्म भी बनायी जायेगी
राज्य के 25 सदर अस्पतालों का किया गया है चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >