संवाददाता : छपरा (सदर) डीएम दीपक आनंद ने बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिल के तमाम वरीय पदाधिकारियों, डीसीएलआर, बीडीओ तथा सीओ के साथ समीक्षा बैठक करते हुए विभिन्न विंदुओं पर कई आवश्यक निर्देश दिये.
डीएम ने कहा कि बूथों पर न्यून्तम बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जहां टूटे-फूटे शौचालय हैं, उन्हें समय रहते ठीक करा लिया जाये. सौ फीसदी वोटरों तक ससमय इपिक पहुंचाने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया.
