बिजली बिल में सुधार के लिए किया हंगामा

संवाददाता : छपरा (सारण) मीटर जला पड़ा है. कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. एक वर्ष से गलत विपत्र भेजा जा रहा है. सुधार के लिए शिविर में कई बार आवेदन दिया, लेकिन हर माह गलत विपत्र भेजा जा रहा है. कुछ इसी तरह का आरोप लगा रहे […]

संवाददाता : छपरा (सारण) मीटर जला पड़ा है. कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत की. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. एक वर्ष से गलत विपत्र भेजा जा रहा है.

सुधार के लिए शिविर में कई बार आवेदन दिया, लेकिन हर माह गलत विपत्र भेजा जा रहा है. कुछ इसी तरह का आरोप लगा रहे थे विद्युत कार्यालय में हंगामा कर रहे उपभोक्ता. सोमवार को काफी संख्या में उपभोक्ता राजेंद्र सरोवर स्थित विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और विद्युत विपत्र में सुधार करने की मांग करने लगे.

उस समय कोई अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं था और कर्मचारी उपभोक्ताओं को इसके लिए वरीय अधिकारियों से मिलने को कह रहे थे. इस सलाह पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. उपभोक्ताओं ने तोड़-फोड़ का भी प्रयास किया.

क्यों पनपा आक्रोश
वर्षों से जले मीटर नहीं बदले जा रहे
नहीं हो रही नियमित मीटर रीडिंग
बिना मीटर रीडिंग के बना रहे बिल
नहीं सुनी जा रहीं गलत विपत्र की शिकायतें
बिल जमा करने के दबाव से तनाव में उपभोक्ता
समय से नहीं भेजा जा रहा बिजली बिल
À ऑन लाइन की सुविधा से अनजान हैं उपभोक्ता
ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर के भेज रहे बिजली बिल
मीटर रीडिंग करनेवाले कर्मियों की घोर कमी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >