मांझी : थाना क्षेत्र के मरहां गांव में दो मनचलों ने कट्टे के बल पर 17 वर्षीया युवती से छेड़खानी करने की कोशिश की.लेकिन, युवती द्वारा शोर मचाये जाने पर बाइक सवार मनचले भाग निकले. इस संबंध में युवती के पिता रामजी प्रसाद ने दो युवकों को नामजद करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री चापाकल पर जब बरतन धो रही थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक पानी पीने के बहाने चापाकल के पास आये और छेड़खानी करने की कोशिश की.इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
