छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के थानाध्यक्ष की हत्या के बाद टेक्निकल सेल द्वारा दर्ज कराये गये मामले के अभियुक्त को प्रोडक्शन के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
शुक्रवार को इसुआपुर थाना कांड संख्या 146/14 के अभियुक्त अमनौर के परशुरामपुर निवासी पंकज कुमार सिंह को मंडल कारा से विपिन बिहारी राय के कोर्ट में पेश किया गया.
न्यायिक पदाधिकारी ने प्रोडक्शन के उपरांत न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए कारा भेजे जाने का आदेश दिया. ज्ञात हो कि पंकज अबतक इस मामले के अन्य आरोपितों में शामिल नहीं हुआ था, जो इस प्रोडक्शन के बाद शामिल हो गया. न्यायालय ने अभियुक्त को अगली तिथि पर रिकार्ड किये जाने का आदेश दिया है.
बताते चले कि टेकनिकल सेल के प्रभारी नीरज कुमार के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पंकज समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया था जिसमें न्यायालय ने अन्य सभी पर संज्ञान भी ले चुकी है.
