तीन थानाध्यक्ष समेत छह एएसआइ का तबादला

छपरा (सारण) : एसपी सत्यवीर सिंह ने जिले के तीन थानों में नये थानाध्यक्ष को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है और दूसरे थाने में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है. सहाजितपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को बात-बात पर उत्तेजित होने एवं कार्य अनुभव की कमी के कारण हटा कर […]

छपरा (सारण) : एसपी सत्यवीर सिंह ने जिले के तीन थानों में नये थानाध्यक्ष को पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है और दूसरे थाने में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सहाजितपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को बात-बात पर उत्तेजित होने एवं कार्य अनुभव की कमी के कारण हटा कर मुफस्सिल थाने में एएसआइ के पद पर पदस्थापित किया गया है, अवतार नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद प्रसाद ने पत्नी की बीमारी के कारण थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था.
उन्हें दाउदपुर थाने में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.पुलिस केंद्र के पदस्थापित एएसआइ ज्वाला सिंह को सहाजितपुर, प्रभाकर पाठक को मांझी तथा संतोष कुमार,तृतीय को अवतार नगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है.
एएसआइ वृजभूषण सिंह को पुलिस केंद्र से मुफस्सिल तथा पुलिस अवर निरीक्षक हृदयानंद सिंह को नगर थाने में पदस्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >