शहर में हटाया गया अतिक्रमण

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छपरा (सारण) : जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया. जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमणकारियों को मंगलवार को नोटिस दिया गया था और सार्वजनिक रूप से सूचना […]

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
छपरा (सारण) : जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुधवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया. जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमणकारियों को मंगलवार को नोटिस दिया गया था और सार्वजनिक रूप से सूचना प्रसारित कर 24 घंटे में अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गयी थी.
नहीं हटानेवालों के खिलाफ अभियान चला.
अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही उनमें अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फुटपाथी दुकानदार अपना सामान लेकर भागते हुए नजर आये. शहर के थाना चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी. अंचल पदाधिकारी श्री सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तथा नगर पर्षद के कर्मचारी, जेसीबी, ट्रैक्टर, पे लोडर के साथ पहुंचे और जैसे ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ, उनमें अफरा-तफरी मच गयी. फुटपाथ पर दुकान लगानेवाले दुकानदार अपना सामान लेकर भागने में जुट गये.
क्या है उद्देश्य
शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा आम जनों को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से डीएम दीपक आनंद ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सरकारी भूमि तथा सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाने, बार-बार हटाने के बावजूद अतिक्रमण करनेवालों को चिह्न्ति कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
अतिक्रमण हटाओ सप्ताह की घोषणा
डीएम दीपक आनंद ने अतिक्रमण हटाओ सप्ताह की घोषणा की है. पहले दिन शहर के थाना चौक से नगरपालिका चौक होते हुए मौना चौक तक अतिक्रमण हटाया गया. चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
अतिक्रमण हटाओ सप्ताह के तहत प्रथम दिन थाना चौक से नगरपालिका चौक होते हुए मौना चौक और मौना चौक से साहेबगंज होते हुए थाना चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया है. अतिक्रमण हटाओ सप्ताह की घोषणा की गयी है, पूरे सप्ताह यह अभियान शहर के सभी क्षेत्रों में चलाया जायेगा.
विजय कुमार सिंह
अंचल पदाधिकारी, छपरा, सदर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >