तरैया : प्रखंड के गंडार पुल के समीप सोमवार की सुबह आटा लदा ट्रक पलट गया. गाड़ी पलटने से चालक बाल-बाल बच गया.
ट्रक पर तरैया के व्यवसायियों का आटा लदा था. आटा लदा ट्रक यूपी के देवरिया से तरैया के लिए चला था कि अनियंत्रित होकर गाड़ी पुल के समीप पलट गयी. सूचना पाकर तरैया के व्यवसायी दूसरी गाड़ी ले कर गये और आटा उठा कर लाये.
इस दौरान बारिश से आटा भीग कर खराब भी हो गया. चालक कुंदन कुमार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक चढ़ कर आ रहा था. उससे बचने के क्रम में ट्रक पलट गया.
