मोदी व नीतीश सरकारों ने दिया गरीबों को धोखा

मैरवा : केंद्र की मोदी और सूबे की नीतीश सरकारों ने गरीबों को ठगा है. अच्छे दिन आने का नारा एक मजाक बन गया है़ व्यापमं घोटाले से लेकर ललित मोदी प्रकरण की चुप्पी से मोदी का असली चेहरा सामने आ गया है. दोनों को सबक सिखाने के लिए लाल झंडे को ताकत देने के […]

मैरवा : केंद्र की मोदी और सूबे की नीतीश सरकारों ने गरीबों को ठगा है. अच्छे दिन आने का नारा एक मजाक बन गया है़ व्यापमं घोटाले से लेकर ललित मोदी प्रकरण की चुप्पी से मोदी का असली चेहरा सामने आ गया है.

दोनों को सबक सिखाने के लिए लाल झंडे को ताकत देने के लिए माले का मजबूत करना होगा़ उक्त बातें कबीरपुर बड़कामांझा में जनदावेदारी यात्र को संबोधित करते हुए इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा ने कहीं उन्होंने कहा कि भूमि सुधार का सवाल हो या सामान स्कूल प्रणाली का, इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. विकास के नाम पर एक भी चीनी मिल नहीं खोली जा सकी़

सभा को योगेंद्र कुशवाहा, खेमस नेता देवेंद्र राम, ओमप्रकाश राम ने संबोधित किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >