छात्रों का आरटीपीएस काउंटर पर हंगामा

महाराजगंज : प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस कार्यालय 11 बजे तक नहीं खुलने से छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. इससे प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी. प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, निशा कुमारी, अंजू कुमारी, रोमा कुमारी, निधि पांडेय, मनोज कुमार, अमित सिंह, महम्मद अजहर आदि का कहना था कि वे सुबह 8 बजे […]

महाराजगंज : प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस कार्यालय 11 बजे तक नहीं खुलने से छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. इससे प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गयी.

प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी, निशा कुमारी, अंजू कुमारी, रोमा कुमारी, निधि पांडेय, मनोज कुमार, अमित सिंह, महम्मद अजहर आदि का कहना था कि वे सुबह 8 बजे से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए खड़े हैं. 11 बजे तक आरटीपीएस का काउंटर बंद था. कब खुलेगा यह सवाल पूछे जाने पर कोई सही जवाब नहीं दे रहा था. इसी कारण छात्र आक्रोशित हो गये.

कुछ छात्रों का कहना था कि इसके लिए कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग की जाती है. इस संबंध में सीओ रवि राज ने कहा कि आवेदक पैसे लेने की शिकायत अगर करते हैं, तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >