लूट की आठ बाइकों के साथ चार गिरफ्तार
भेल्दी (सारण) : चोरी व लूट की आठ बाइकें तथा अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में भेल्दी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को दी. इस दौरान थानाध्यक्ष म. खालिद अख्तर भी मौजूद थे. एएसपी […]
भेल्दी (सारण) : चोरी व लूट की आठ बाइकें तथा अवैध हथियार के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में भेल्दी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने थाने में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को दी.
इस दौरान थानाध्यक्ष म. खालिद अख्तर भी मौजूद थे. एएसपी ने बताया कि मंगलवार की रात पैट्रोलिंग के दौरान कटसा-सुतिहार रोड पर बसंतपुर हाइस्कूल के पास तीन बाइकों पर तीन लोग संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले, जो पुलिस को देख कर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान डेरनी थाना क्षेत्र के बेदवलिया नवादा के मिथलेश कुमार साह के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक मास्टर चाबी बरामद की. तीनों बाइक बरामद करने के बाद तीनों अपराधियों को थाना लाया गया. उनसे पूछताछ में यह बात भी सामने आयी किकी बेदवलिया गांव के हीरा साह के पुत्र राहुल कुमार की हत्या की घटना को अंजाम देने निकले थे.
मिथिलेश के साथ मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव के हरेंद्र राय के पुत्र अजय राय तथा सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बरूआ गांव के बंटू सिंह उर्फ अजय सिंह को पकड़ा गया. इन तीनों की निशानदेही पर मशरक थाना क्षेत्र की हरपुर जान राजापट्टी में छापेमारी कर मुख्य सरगना अशोक प्रसाद को चोरी व लूट की पांच बाइक के साथ पकड़ा गया.
जेल में हुई थी दोस्ती : वर्ष 2014 में एक आपराधिक मामले में मिथलेश साह जेल गया, जिसकी जेल में अजय राय से दोस्ती हो गयी. जेल से निकलने के बाद राहुल की हत्या करने की योजना तीनों ने बनायी. इसके अशोक प्रसाद के पास से चोरी की तीन बाइक जाकर लाये. मिथलेश और हीरालाल साह के बीच पहले से जमीन संबंधी विवाद है. इस कारण हत्या की योजना बनायी थी.