शराब बरामदगी में प्राथमिकी दर्ज

बनियापुर: किराना दुकान में बगैर अनुज्ञप्ति के अवैध ढंग से बरामद शराब के मामले में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी में पिठौरी तख्त टोला निवासी शंभु साह को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की किराना दुकान की आड़ में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब का धंधा […]

बनियापुर: किराना दुकान में बगैर अनुज्ञप्ति के अवैध ढंग से बरामद शराब के मामले में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज करायी.

दर्ज प्राथमिकी में पिठौरी तख्त टोला निवासी शंभु साह को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की किराना दुकान की आड़ में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब का धंधा चल रहा है.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने टीम गठित की. पुलिस की आने की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा. वहीं, किराना दुकान में भारी मात्र में देशी शराब बरामद की गयी. थाने की पुलिस अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध सख्त है और आये दिन हो रही छापेमारी से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >