प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज

दैनिक अखबार प्रभात खबर द्वारा मंगलवार को शहर के नगरपालिका चौक अवस्थित नगर पर्षद के सभागार में प्रतिभा सम्मान 2015 का आयोजन किया गया है. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के मैट्रिक व इंटरमीडिएट के लगभग पांच सौ टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. सीबीएसइ बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को भी […]

दैनिक अखबार प्रभात खबर द्वारा मंगलवार को शहर के नगरपालिका चौक अवस्थित नगर पर्षद के सभागार में प्रतिभा सम्मान 2015 का आयोजन किया गया है. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों के मैट्रिक व इंटरमीडिएट के लगभग पांच सौ टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा.

सीबीएसइ बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को भी सम्मान पाने का मौका मिलेगा. एक तरफ जहां कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा,

वहीं उन विद्यार्थियों के हौसले भी सम्मान पाने के बाद एक नयी उड़ान भरेंगे. डीएम दीपक आनंद व एसपी सत्यवीर सिंह संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहीं,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बीके शुक्ला, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय उपाध्याय समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी व समाजसेवी इस कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. उधर, प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को लेकर प्रतिभावान छात्रों में उत्सुकता देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >