प्राचार्य के खिलाफ कर्मियों की नारेबाजी

छपरा : जयप्रकाश विवि शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शहर के म्यूनिसिपल चौक पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जगदम कॉलेज के प्राचार्य के र्दुव्‍यवहार एवं दो प्राध्यापकों द्वारा पुलिस की सहायता से मारपीट करने एवं दो कर्मियों को निलंबित करने से नाराज कर्मियों ने एक स्वर से निलंबन […]

छपरा : जयप्रकाश विवि शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शहर के म्यूनिसिपल चौक पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

जगदम कॉलेज के प्राचार्य के र्दुव्‍यवहार एवं दो प्राध्यापकों द्वारा पुलिस की सहायता से मारपीट करने एवं दो कर्मियों को निलंबित करने से नाराज कर्मियों ने एक स्वर से निलंबन वापस करने, प्राचार्य बदलने व केस उठाने तक धरना व आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया. कर्मियों ने जगदम कॉलेज के प्राचार्य पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया.

धरना में रमेश कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, उमेश राय, शीलानाथ सिंह, अभय नारायण सिंह, संजय सिंह, चंद्रमा राय, कृष्णा मांझी, रामायण प्रसाद सिंह, कन्हैया शर्मा, अनवर हुसैन, रमेश कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, प्रभुनाथ साह, अभय रंजन सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >