चुनाव से पूर्व बनेगा फोरलेन

एनएच 101 व 102 को हर हाल में शीघ्र जोड़ा जायेगा छपरा (सदर) : आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व छपरा-रेवा एनएच 101 तथा छपरा-महम्मदपुर एनएच 102 को शहर के उत्तर से गुजरनेवाले फोर लेन रोड से जोड़ दिया जायेगा. इससे छपरा के बाहर जानेवाले वाहनों को छपरा शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी. इससे […]

एनएच 101 व 102 को हर हाल में शीघ्र जोड़ा जायेगा
छपरा (सदर) : आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व छपरा-रेवा एनएच 101 तथा छपरा-महम्मदपुर एनएच 102 को शहर के उत्तर से गुजरनेवाले फोर लेन रोड से जोड़ दिया जायेगा. इससे छपरा के बाहर जानेवाले वाहनों को छपरा शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी. इससे शहर को जाम से निजात मिलेगी.
यह जानकारी डीएम दीपक आनंद ने विगत छह माह में जिला प्रशासन द्वारा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रयास कर जन कल्याण एवं नागरिक सुविधाएं देने में किये गये कार्यो की जानकारी शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पत्रकारों को दी.
डीएम श्री आनंद ने बताया कि विगत छह माह में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिसके तहत पीएचइडी आगामी दो पखवारे के अंदर आदर्श के रूप में चयनित रिविलगंज के सिताबदियारा स्थित 247 घरों में जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने में सफल होगा.
वहीं, इंदिरा आवास योजना के तहत वर्ष 1995-96 से 2013-14 तक लाभान्वित एक लाख 17 हजार पांच सौ लोगों का डाटाबेस तैयार करनेवाला पहला जिला तथा मनरेगा के तहत सर्वाधिक फंड ट्रांसफर ऑडर जेनरेट करने वाला जिला साबित करने में सफलता पायी. वहीं, भवन प्रमंडल के माध्यम से पूरे बिहार में एकमात्र सारण जिला है, जहां छह हजार इवीएम रखने का गोदाम तैयार कर लिया गया है.
मढ़ौरा में डीजल लोकोमोटिव को जमीन देने में बेहतर उपलब्धि : प्रस्तावित मढ़ौरा डीजल लोकोमोटिव को 126 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत 50 फीसदी रैयतों को मुआवजा भुगतान व दखल कब्जा दिलाने का कार्य प्रगति पर है. वहीं, जो कुछ परेशानी है, वह रेलवे की तरफ से है.
वहीं, ऐतिहासिक रिविलगंज तथा करिंगा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसके तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण व सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था जहां की गयी है, वहीं दारोगा राय चौक से ब्रह्म पुर तक भी एलक्ष्डी लाइट से रोशनी देने का कार्य किया जायेगा. सारण जिले की सभी 323 पंचायतों में पुस्तकालय खोलने व 10 हजार रुपये की लागत की पुस्तकें देने, सरपंचों को न्याय पगड़ी वितरण करने का कार्य किया गया है.
वहीं, जिला स्कूल के सामने स्थित डॉ बीआर आंबेडकर सामुदायिक भवन में जिला प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए वाचनालय प्रारंभ करने के प्रशासनिक संकल्प की बात कही. साथ ही, अन्य पुस्तकालयों को भी बेहतर ढंग से उपयोगी बनाने के प्रशासनिक प्रयास की जानकारी डीएम श्री आनंद ने दी.
उद्योग के क्षेत्र में उपलब्धि सराहनीय
सारण जिले में प्रशासन व उद्योग विभाग के प्रयास से निजी इंडस्ट्रियल एरिया, जलालपुर के मंगोलापुर में शुरू करने की दिशा में जहां बेहतर प्रगति हुई है, वहीं जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में होजियरी, लेमनजूस, चिउड़ा, बोन मिल आदि की चर्चा थी. साथ ही बाल संरक्षण के तहत परवरिश योजना में पांच सौ अनाथ या बीमारग्रस्त बच्चों को चिह्न्ति कर व उनका खाता खुलवा कर लाभ देने का काम शुरू किया गया है.
इसके अलावा कृषि इनपुट वितरण, कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन, सड़कों के निर्माण, मत्स्य एवं पशुपालन, गव्य विकास, आपदा प्रबंधन, सहकारिता, राजस्व एवं भूमि सुधार, भू-अजर्न, निबंधन, वाणिज्यकर, उत्पाद, परिवहन, विद्युत आपूर्ति, कल्याण एवं अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, आइसीडीएस, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, आरटीपीएस, निर्वाचन, श्रम संसाधन एवं नियोजन के अलावा विभिन्न अवसरों पर संवेदनशील मुद्दों को लेकर भी प्रशासन ने बेहतर कार्य किया है. इस अवसर पर डीडीसी राजीव वर्मा, डीपीआरओ बीके शुक्ला उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >