एनडीपीएस मामले में दोषी करार

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने एनडीपीएस मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है. मंगलवार को न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अमनौर थाना कांड संख्या 101/11 के एनडीपीएस संख्या 11/11 में आरोपित अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी दिलीप सिंह को दोषी करार […]

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने एनडीपीएस मामले में एक आरोपित को दोषी करार दिया है. मंगलवार को न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अमनौर थाना कांड संख्या 101/11 के एनडीपीएस संख्या 11/11 में आरोपित अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण निवासी दिलीप सिंह को दोषी करार दिया है.
ज्ञात हो कि अमनौर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने 24 अक्तूबर, 2011 को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित के घर पर छापामारी कर विभिन्न बोरों के पैकेट से 43 किलो ग्राम गांजा बरामद किया था. छापेमारी में अभियुक्त फरार हो गया था. परंतु, घर की तलाशी लेने पर छिपा कर रखे गये गांजे के पैकेट को पुलिस ने बरामद किया था तथा थानाध्यक्ष ने दिलीप सिंह को अभियुक्त बनाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद
जलालपुर. लगभग तीन चार दिन पूर्व सवरी बाजार से प्रेम प्रसंग में फरार चल रहे विवाहित प्रेमी युगल को डीएसपी आरके कर्ण के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सीवान जिले से बरामद कर गड़खा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बताते चलें कि इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >