छपरा (सारण) : सदर सीओ विनोद कुमार सिंह ने अंचल कार्यालय के लिपिक सैयद मो. नजमी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है तथा स्पष्टीकरण मांगा है. उन पर राज्य सूचना आयोग की वाद संख्या 104581/13 में जवाब देने में लापरवाही बरतने व मनमानी का आरोप है.
इसके अलावा सूचना का अधिकार कानून के तहत आवेदकों को सूचना उपलब्ध नहीं कराने और अनावश्यक परेशान करने का भी आरोप है. इस मामले को सीओ ने गंभीरता से लिया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने, निलंबन की भी चेतावनी दी है.
