बस की ठोकर से वृद्ध की मौत

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-73 अमनौर बाइपास के पास एक बस की ठोकर लगने से 70 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा कल्प गांव निवासी बदरी राम साइकिल से जा रहे थे कि एसएच 73 अमनौर बाइपास […]

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-73 अमनौर बाइपास के पास एक बस की ठोकर लगने से 70 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा कल्प गांव निवासी बदरी राम साइकिल से जा रहे थे कि एसएच 73 अमनौर बाइपास नहर के पास एक बस ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें अमनौर पीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं, बस चालक बस लेकर फरार हो गया. स्थानीय मुखिया दिलीप सिंह ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पंद्रह सौ रुपये दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >