रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के दो कमरों में चलते हैं तीन विद्यालय
छपरा (सदर) : णवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर समाज व सरकार में लगातार बहस चल रही है. हर कोई बेहतर शिक्षा स्तर बनाये रखने या पढ़ाने की सुझाव देता है. परंतु, इस पर अमल करने की जरूरत प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं समझते हैं. इसका ताजा उदाहरण छपरा शहर का एक प्रारंभिक विद्यालय भवन है.
छपरा कचहरी स्टेशन के दक्षिण-पश्चिम रेलवे कॉलोनी स्थित यह विद्यालय है, प्राथमिक विद्यालय, ट्रैफिक कॉलोनी, छपरा कचहरी. दो कमरे वाले इस विद्यालय में विगत दो वर्षो से तीन विद्यालयों को टैग कर चलाया जा रहा है. ऐसी स्थिति में इन तीनों विद्यालयों के पठन-पाठन का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
