हर टेबुल पर प्रारंभ से ही बढ़त बनाते रहे बीजेपी उम्मीदवार
बीजेपी उम्मीदवार की जीत को लेकर हो रही चर्चा
छपरा (सदर) : सारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने जदयू से सीट को अपने कब्जे में कर सारण जिले की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखनेवाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तथा पूर्व सांसद व कद्दावर नेता प्रभुनाथ सिंह की कर्मभूमि में महागंठबंधन को परेशानी में डाल दिया है.
एमएलसी चुनाव को लेकर लालू प्रसाद व प्रभुनाथ सिंह द्वारा सभा करने के बावजूद बीजेपी उम्मीदवार की इतनी ज्यादा मतों से जीत आम जनों को निश्चित तौर पर अप्रत्याशित लग रहा है. हालांकि भाजपा उम्मीदवार ने मतदान के बाद प्रेस वार्ता में कहा था कि मुङो 60 फीसदी, तो विरोधी दोनों प्रत्याशियों को 40 प्रतिशत ही मत मिले हैं.
आम जन परिणाम व मतों के अंतर को जानने के बाद निश्चित तौर पर कहते सुने जा रहे है कि इस चुनाव में कमोबेश महागंठबंधन के नेताओं के बीच स्थानीय स्तर पर पूरी एकजुटता नहीं दिखना जदयू प्रत्याशी के हार का एक कारण बना. इस बात को पराजित जदयू प्रत्याशी सलीम परवेज ने भी हार के बाद पूछे जाने पर स्वीकारते हुए कहा कि उनकी हार का सबसे बड़ा कारण भीतरघात है.
जिले में राजनीतिक चर्चा में अपने को माहिर समझनेवाले कुछ स्थानीय राजनेताओं व बुद्धिजीवियों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि राज्य में महागंठबंधन नीतीश और लालू की सहमति से बना है, परंतु स्थानीय स्तर पर जदयू कोटे से चुनाव लड़नेवाले सलीम परवेज राजद के कुछ कद्दावर नेताओं के निश्चित तौर पर कोपभाजन बने. महागंठबंधन के नेताओं ने चुनाव के दौरान अपने भाषण के दौरान भी एक-दूसरे पर कटाक्ष करने, शिकायत करने तथा सलीम परवेज के द्वारा पूर्व में की गयीं राजनीतिक गलतियों को दोहराते सुना गया. निश्चित तौर पर इसका असर मतदाताओं पर पड़ा और जदयू प्रत्याशी को हार ङोलनी पड़ी.
प्रतिनिधियों के स्नेह का आभारी हूं: सच्चिदानंद
छपरा : त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने मतों के माध्यम से मुङो जो स्नेह दिया है, उसका हमेशा आभारी रहूंगा. ये बात भाजपा के विजयी विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने विधान परिषद में अपनी जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद पत्रकारों से कही.
उन्होंने कहा कि जिले के विकास के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को मान-सम्मान देने और दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा. वहीं, स्त्रियों एवं महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास के मार्ग जिले में प्रशस्त करने के लिए जरूरत पड़ी, तो पीएम से भी मिल कर पहल कराने का प्रयास करूंगा.
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिना किसी भेदभाव के मत देनेवाले या मुङो नहीं देनेवाले जनप्रतिनिधियों के साथ समान बरताव करूंगा. जिले के सर्वागीण विकास के लिए अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास करूंगा.
