जालसाजी मामले में प्राथमिकी का आदेश

छपरा (कोर्ट) : न्यायालय से दो बार मुकदमा हार जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा षड्यंत्र के तहत एक युवक की काश्तकारी भूमि को जालसाजी कर बेच देने तथा पूछताछ किये जाने पर कोठरी में बंद कर मारने-पीटने तथा सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का एक मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सहाजितपुर […]

छपरा (कोर्ट) : न्यायालय से दो बार मुकदमा हार जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा षड्यंत्र के तहत एक युवक की काश्तकारी भूमि को जालसाजी कर बेच देने तथा पूछताछ किये जाने पर कोठरी में बंद कर मारने-पीटने तथा सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का एक मामला प्रकाश में आया है.
इस संबंध में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ुका निवासी मुकेश कुमार ने सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराते हुए अपने गांव के ही जनक सिंह, गौतम सिंह, सकलदेव राय और अनिल राय को नामजद आरोपित बनाया है. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने इस मामले में संबंधित थाने को जांचोपरांत कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >