छपरा (सदर) : छपरा जंकशन के पार्सल तथा बुकिंग कार्यालय में गोरखपुर से आयी विभागीय निगरानी टीम के सदस्यों ने शनिवार की रात छापेमारी की. छापामारी के दौरान तीन सदस्यीय निगरानी टीम के सदस्यों ने कार्यालय के रजिस्टर तथा बुकिंग कार्यालय के नकद का मिलान किया.
वहीं, अन्य कई मामलों की भी जानकारी ली. स्थानीय पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने में असमर्थता जतायी. मालूम हो कि पूर्व में भी निगरानी के टीम द्वारा पूर्व में छपरा जंकशन, छपरा कचहरी, छपरा समाहरणालय परिसर रेलवे आरक्षण काउंटर पर समय-समय पर छापामारी कर अनियमितताओं को पकड़ा एवं कई बुकिंग कर्मियों एवं पार्सल कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई. इस मामले में पूछे जाने पर डीसीआइ शंभु कुमार ने किसी भी प्रकार की निगरानी छापा से इनकार किया है.
