बीवीपुर की रेडिमेड फैक्टरी की व्यवस्था से प्रभारी सचिव हुए प्रभावित

छपरा (सदर)/गड़खा : बिहार सरकार के पशुपालन सचिव सह सारण जिले के प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल ने शनिवार को पूर्वाह्न् जिले के तीन औद्योगिक इकाइयों के अलावा प्राथमिक विद्यालय व पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी सचिव श्री लाल ने सर्वप्रथम गड़खा प्रखंड के महम्मदा गांव स्थित ऑटोमेटिक चूड़ा मिल का निरीक्षण […]

छपरा (सदर)/गड़खा : बिहार सरकार के पशुपालन सचिव सह सारण जिले के प्रभारी सचिव नर्मदेश्वर लाल ने शनिवार को पूर्वाह्न् जिले के तीन औद्योगिक इकाइयों के अलावा प्राथमिक विद्यालय व पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी सचिव श्री लाल ने सर्वप्रथम गड़खा प्रखंड के महम्मदा गांव स्थित ऑटोमेटिक चूड़ा मिल का निरीक्षण किया.
उन्होंने पीएमइजीपी के तहत उद्योग विभाग से ऋण लेकर कारोबार शुरू करनेवाले उद्यमी संजय कुमार से चूड़ा मिल की बारीकियों की जानकारी ली. गुप्ता फूड प्रोडक्ट के संचालक ने बताया कि इस ऑटोमेटिक चूड़ा मशीन से आठ घंटे में पांच मीटरिक टन चूड़ा या पांच मीटरिक टन मक्के का सत्तू तैयार किया जा सकता है. जिले में यह पहला अत्याधुनिक चूड़ा मिल है.
बीवीपुर स्थित रेडिमेड फैक्टरी को भी देखा : प्रभारी सचिव श्री लाल ने गड़खा प्रखंड के बीवीपुर स्थित एसकेआइ गारमेंट्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान श्री लाल उद्योग विभाग के प्रयास से संचालित होनेवाले इस गारमेंट्स फैक्टरी की सराहना की.
वहीं संचालक मो सलामत अंसारी, अजीज अंसारी से उन्होंने संचालन में आनेवाली कठिनाइयों की जानकारी ली. उद्यमी ने इस दौरान बैंकों की कारगुजारियों तथा बिजली विभाग की कार्यशैली की शिकायत की. प्रभारी सचिव ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. इस दौरान प्रभारी सचिव ने प्रतिमाह उत्पादन की मात्र व प्रोडक्ट की बारीकियों के बारे में जाना.
वहीं, इस औद्योगिक इकाई की तसवीर साथ में लेते गये. उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रवि भूषण सिन्हा को और बेहतरी कर अव्वल बनने की सलाह दी. इसके अलावा प्रभारी सचिव ने कमालपुर स्थित डेयरी प्रोजेक्ट तथा सोनपुर स्थित पशुपालन अस्पताल का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिये.
विद्यालय के बरामदे में बैठे मिले शिक्षक : प्रभारी सचिव गड़खा प्रखंड स्थित एक प्रारंभिक विद्यालय परिसर में पहुंचे इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक बरामदे पर बैठे मिले. प्रधान सचिव ने शिक्षकों से बाहर बैठने के कारणों की जानकारी ली और व्यवस्था पर असंतोष जताया.
वहीं प्रभारी सचिव के निरीक्षण को लेकर विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप दिखा. प्रभारी सचिव के साथ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रवि भूषण सिन्हा, जिला बाल संरक्षण सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी आदि पदाधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >