माले ने प्रखंड व अंचल कार्यालयों में ताला जड़ किया प्रदर्शन

बीडीओ ने अंचल लिपिक की हरकत पर प्रकट किया खेद बीडीओ से बात होने के बाद माने प्रदर्शनकारी छपरा (सारण) : अंचल लिपिक के कार्यशैली से नाराज धरना पर बैठे माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में ताला जड़ दिया एवं कर्मियों की लगभग तीन घंटों तक बंधक बनाये रखा. तालाबंदी की खबर सुन […]

बीडीओ ने अंचल लिपिक की हरकत पर प्रकट किया खेद
बीडीओ से बात होने के बाद माने प्रदर्शनकारी
छपरा (सारण) : अंचल लिपिक के कार्यशैली से नाराज धरना पर बैठे माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में ताला जड़ दिया एवं कर्मियों की लगभग तीन घंटों तक बंधक बनाये रखा. तालाबंदी की खबर सुन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फोन के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बात की एवं अंचल लिपिक की हरकत पर खेद प्रकट किया. तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए एवं कर्मियों को बंधक मुक्त किया.
मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकपा माले का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर कार्यक्रम चल रहा था. धरना के बाद अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ता जब कार्यालय पहुंचे, तब अंचल लिपिक राम निगरा राय ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों से हमें कोई निर्देश नहीं मिला. इसके बाद बीडीओ और सीओ दोनों कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा. बाद में कृषि पदाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया, तब जाकर मामला शांत हुआ. धरना का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के बावजूद अंचल गार्ड भी मौजूद नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >