मध्याह्न् भोजन में निकला कीड़ा

मशरक : प्रखंड की कवलपुरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, बहादपुरपुर में मध्याह्न् भोजन में कीड़ा देख छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया भिखर राय, सीओ हेमंत कुमार झा और मशरक पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया. आक्रोशित ग्रामीणों ने भोजन को प्रशासन से फेंकवाया और […]

मशरक : प्रखंड की कवलपुरा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, बहादपुरपुर में मध्याह्न् भोजन में कीड़ा देख छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे स्थानीय मुखिया भिखर राय, सीओ हेमंत कुमार झा और मशरक पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने भोजन को प्रशासन से फेंकवाया और मध्याह्न् भोजन का प्रभार किसी और शिक्षक को देने की मांग पर अड़े रहे. सीओ मशरक के आश्वासन देने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए. हालांकि भोजन किसी छात्र को खाने के लिए नहीं दिया गया था.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मेनू के अनुसार चावल और सोयाबीन की सब्जी बनी हुई थी. भोजन चखने के दौरान सोयाबीन का सब्जी में क्रीड़ा देख बच्चों को खाना नहीं दिया गया. बताते चलें कि एमडीएम के प्रभार के लिए विद्यालय में कई दिनों से विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >