अब तक 95 नामांकन 22 वार्डो के लिए हो चुके हैं दाखिल
कल नामांकन की होगी अंतिम तिथि
छपरा (सदर) : परसा बाजार नगर पंचायत के लिए शनिवार को नामांकन का दौर चरम पर रहा. पूरे दिन कुल 62 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी क्यूम अंसारी के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में वार्ड नंबर 1 से गुड़िया देवी, लालती देवी, हसबुन जाफरी, वार्ड नंबर-2 से ऐसा खातून, सत्येंद्र कुमार, संजय कुमार दास, वार्ड नंबर पांच से देवेंद्र कुंवर,
वार्ड नंबर 6 से सुमंती देवी, वार्ड नंबर सात से सुरेश प्रसाद चौधरी, मिथिलेश कुमार मांझी, वार्ड नंबर 8 से रमेश प्रसाद गुप्ता, नीलम महतो, मालती देवी, नथुनी सिंह, वार्ड नंबर 9 से सुशीला देवी, संजू कुमारी, संगीता कुमारी, वार्ड नंबर 10 से लक्ष्मी देवी, वार्ड 11 से हीरा देवी, वार्ड नंबर 12 से रामकुमार महतो, राजेंद्र ठाकुर, इंद्रदेव महतो, वार्ड नंबर 13 से वीरेंद्र चौधरी की पत्नी रीना देवी तथा शेषनाथ की पत्नी रीना देवी ने नामांकन किया.
वहीं, वार्ड 15 से रेहाना तबस्सुम, ध्रुपति देवी, लालसा देवी, बासमति देवी, मंजू देवी, बुधिया देवी, वार्ड नंबर 14 से मीरा देवी, मुनिता देवी, नजमा खातून, संगीता देवी, राधिका देवी, वार्ड नंबर 16 से खुर्शीदा खातून, हीना कुमारी, मुन्ना देवी, लालदेई देवी, आशा देवी, ज्ञांती देवी, वार्ड नंबर 17 से तारकेश्वर राय, शिव प्रसाद राय, नागेश्वर राय, रामा राय, संजीत कुमार, वार्ड नंबर 18 से माहे परवीन, देवंती देवी, सलमा खातून, आसमा खातून, चिंता देवी, वार्ड नंबर 19 से रानी कुमारी, रजनी देवी, मंजू देवी, रीभा देवी, वार्ड नंबर 20 से चंदेश्वर राय, सत्येंद्र राय, वार्ड नंबर 22 से आशुतोष कुमार प्रभात शामिल हैं.
नामांकन को लेकर सदर एसडीओ कार्यालय परिसर या उसके आसपास पूरे दिन उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ देखी गयी. अब तक कुल 22 वार्डो के लिए 95 नामांकन पत्र दाखिल किये जाने की बात निर्वाची पदाधिकारी क्यूम अंसारी ने बतायी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित है.
