छपरा (सारण) : शहरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता शिव कुमार ने दहियावां टोले में छापेमारी कर विद्युत चोरी का एक मामला पकड़ा. इस संबंध में नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में दहियावां टोले के निवासी देवनाथ प्रसाद वर्मा के मकान में किरायेदार रामावती प्रसाद सिन्हा को नामजद किया गया है.
उन पर 17 हजार 856 रुपये की विद्युत चोरी का आरोप लगाया गया है. कनीय अभियंता ने बताया कि उस मकान का कनेक्शन कई माह पहले की काट दिया गया था.कनेक्शन काटने के बावजूद गलत ढंग से किरायेदार द्वारा विद्युत का उपयोग किया जा रहा था.
