बैग से निकले बिच्छू ने छात्र को मारा डंक

दाउदपुर (मांझी) : विद्यालय में आठ वर्षीय एक बालक के बैग में पुस्तक निकालने के दौरान बिच्छू ने डंक मारा, तो सभी बच्चों में थोड़ी देर के लिए कोहराम मच गया और बच्चे भयभीत हो गये. शिक्षकों ने छानबीन की, तो बैग से बिच्छू निकला. बालक का इलाज नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. मामला […]

दाउदपुर (मांझी) : विद्यालय में आठ वर्षीय एक बालक के बैग में पुस्तक निकालने के दौरान बिच्छू ने डंक मारा, तो सभी बच्चों में थोड़ी देर के लिए कोहराम मच गया और बच्चे भयभीत हो गये. शिक्षकों ने छानबीन की, तो बैग से बिच्छू निकला. बालक का इलाज नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
मामला दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बनियापुर का है. मंगलवार की सुबह बनियापुर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद का पुत्र रोहन कुमार बैग के साथ विद्यालय पहुंचा था, जहां उसे बिच्छू ने डंक मार दिया. वहीं लबे अरसे के गरमी छुट्टी के बाद विद्यालय खुले, जहां दूसरे दिन भी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, जगतिया बंद पाया गया. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मांझी बीडीओ सूरज कुमार सिंह से की. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि इसकी जांच करने पर मामला सही पाया गया, तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >