महागंठबंधन सम्मेलन में दिखायी एकता

एक ही मंच पर जुटे घटक दलों के नेता विधानपरिषद चुनाव के लिए तय हुई रणनीति छपरा : निकाय चुनाव विधानसभा का एग्जिट पोल होगा. इसका परिणाम जिले की दसों विस सीटों को प्रभावित करेगा. लिहाजा, कार्यकर्ता अपनी एकता को मजबूती देते हुए पूरी शक्ति झोंक दें. उक्त आह्वान महागंठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने […]

एक ही मंच पर जुटे घटक दलों के नेता
विधानपरिषद चुनाव के लिए तय हुई रणनीति
छपरा : निकाय चुनाव विधानसभा का एग्जिट पोल होगा. इसका परिणाम जिले की दसों विस सीटों को प्रभावित करेगा. लिहाजा, कार्यकर्ता अपनी एकता को मजबूती देते हुए पूरी शक्ति झोंक दें.
उक्त आह्वान महागंठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने किया. रविवार को एकता भवन में जदयू, राजद व कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, प्रखंडों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने एक मंच पर एकत्र होकर अपनी एकता का परिचय दिया व कार्यकर्ताओं के बीच संदेश देने का प्रयास किया.
सम्मेलन के बहाने विधान पार्षद चुनाव में महागंठबंधन के उम्मीदवार सलीम परवेज की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गयी. लोगों ने नीतीश के विकास व लालू के सामाजिक न्याय व सोनिया के सेक्यूलरिज्म के हवाले से सलीम की जीत को आवश्यक बताया.
जदयू प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत होगी, तो बिहार में पुन: नीतीश के नेतृत्व वाली सशक्त सरकार बनेगी. पूर्व मंत्री व विधायक गौतम सिंह, विधायक छोटेलाल राय, विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने कार्यकर्ताओं से पंचायत प्रतिनिधियों के बीच जाने की अपील की.
मंटू सिंह ने महागंठबंधन से उभरे समीकरण को बरकरार रखने के लिए सलीम परवेज की जीत को आवश्यक बताया. जितेंद्र राय ने अधिक-से-अधिक मत दिलवाने की घोषणा की. रणधीर सिंह ने तन-मन-धन झोंक देने की बात कही.
सभा को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, मुनेश्वर चौधरी, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व विधायक रघुनंदन मांझी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रमुख रितेश सिंह, मुंद्रिका राय, सिपाहीलाल महतो, वैजनाथ प्रसाद विकल, ब्रजकिशोर सिंह, हरेंद्र सिंह, नदीम अंसारी, संगम बाबा आदि ने संबोधित किया. उम्मीदवार सलीम परवेज ने 17 जून को नामांकन की घोषणा की.
मौके पर मुरारी सिंह, विशाल सिंह राठौर, अब्दुल रहीम राईन, केदार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, अख्तर अली, लियाकत अली, कलिंद्र राम, संतलाल महतो, प्रो. मलय कुमार, मुकेश विद्यार्थी, लालमुनी देवी, प्रेमा जायसवाल, चंपा देवी, उषा देवी आदि उपस्थित थे. सभा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उदित राय ने की. संचालन जदयू अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजद अध्यक्ष बलागुल मोबीन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >