स्कॉर्पियो ने कई जगहों पर मारी टक्कर, कई घायल

गड़खा : अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने गड़खा-मानुपुर मुख्य पथ पर कई जगहों पर टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल हो गये. रविवार की सुबह अखबार विक्रेता हकमा गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद को चिंतामनगंज के समीप स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी. इससे वे पूरी तरह घायल हो गये. आसपास के लोगों में उन्हें गड़खा पीएचसी में भरती कराया, […]

गड़खा : अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने गड़खा-मानुपुर मुख्य पथ पर कई जगहों पर टक्कर मारी, जिससे कई लोग घायल हो गये. रविवार की सुबह अखबार विक्रेता हकमा गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद को चिंतामनगंज के समीप स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी. इससे वे पूरी तरह घायल हो गये.
आसपास के लोगों में उन्हें गड़खा पीएचसी में भरती कराया, जहां से इलाज के लिए अचेतावस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. दूसरी ओर फरार होने के दरम्यान स्कॉर्पियो ने रामपुर के समीप पुन: टक्कर मारी, जिसमें खोरीपाकड़ के रवि व निकेश बुरी तरह घायल हुए.
इसी क्रम में रामपुर बाजार स्थित किराना दुकान में स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचायी. ड्राइवर इन टक्करों के बाद वाहन समेत फरार होने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >