मारपीट की घटनाओं में दो दर्जन लोग घायल

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन महिलाओं समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह तथा दोपहर की बतायी जाती है. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना का कारण भूमि विवाद तथा आपसी विवाद बताया जाता है. […]

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन महिलाओं समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये. घटना रविवार की सुबह तथा दोपहर की बतायी जाती है. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना का कारण भूमि विवाद तथा आपसी विवाद बताया जाता है.
पुलिस द्वारा सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है. जिले के कोपा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में आठ लोग घायल हो गये.
घायलों में रामविलास राय के पुत्र शिवजी राय, गोविंद राय के पुत्र गौतम राय, रामविलास राय के पुत्र परशुराम राय, सूरज राय के पुत्र सुरेश राय, रामकृपाल सिंह के पुत्र शीलानाथ सिंह तथा केदार सिंह शामिल हैं. तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दो महिलाओं को आपसी विवाद के कारण मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, इनमें शिवजी राय की पत्नी सुनीता देवी तथा वीर बहादुर राय की पत्नी मुगली देवी शामिल हैं.
नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मुहल्ले में नाली का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में छोटन कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके कपड़े फाड़ डाले. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया पोखरा निवासी शशि शंकर प्रसाद तथा उनकी पत्नी गायत्री देवी को पुरानी रंजिश के कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग के राजेश महतो और मुफस्सिल थाना क्षेत्र की साढ़ा बाजार समिति निवासी मुकेश प्रसाद मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >