अगलगी में दो घर जले

लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान पानापुर : थाना क्षेत्र के हरखपकड़ी गांव निवासी भोला राउत एवं कृष्णा राउत की झोंपड़ी में शुक्रवार की रात आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रात के 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे. […]

लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
पानापुर : थाना क्षेत्र के हरखपकड़ी गांव निवासी भोला राउत एवं कृष्णा राउत की झोंपड़ी में शुक्रवार की रात आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार रात के 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे. तभी अचानक आग की लपटे देख कर गृहस्वामी की नींद खुली. गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास से ग्रामीण दौड़े, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका.
सूचना पाकर स्थानीय थाने की फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक पहुंचती, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था. इस अगलगी में निर्माणाधीन घर की सामग्री भी जल कर राख हो गयी. पीड़ित परिवारों को अबतक कोई सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. वहीं सीओ का मोबाइल स्विच ऑफ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >