डीडीसी ने जिला अभियंता को भेजा पत्र, बहुमंजिला भवन बनाने की तैयारी

छपरा शहर से उत्तर पांच एकड़ जमीन में बस स्टैंड बनाने की भी योजना जिला पर्षद के परिसर व सोनपुर के निरीक्षण भवन के निकट बनेंगे बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्र छपरा (सदर) : सारण जिला पर्षद प्रशासन, छपरा मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय के दक्षिण खाली पड़ी जमीन तथा सोनपुर में पर्षद के निरीक्षण भवन के निकट […]

छपरा शहर से उत्तर पांच एकड़ जमीन में बस स्टैंड बनाने की भी योजना
जिला पर्षद के परिसर व सोनपुर के निरीक्षण भवन के निकट बनेंगे बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्र
छपरा (सदर) : सारण जिला पर्षद प्रशासन, छपरा मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय के दक्षिण खाली पड़ी जमीन तथा सोनपुर में पर्षद के निरीक्षण भवन के निकट खाली पड़ी जमीन में बहुमंजिला व्यावसायिक केंद्र बनायेगा.
वहीं, शहर के उत्तर जिला पर्षद बड़े वाहनों के लिए जिला पर्षद वाहन स्टैंड बनायेगा. इन बहुमंजिला व्यावसायिक केंद्रों व वाहन स्टैंड के निर्माण पर एक अरब से ज्यादा राशि खर्च होने की उम्मीद है.
टेंडर की प्रक्रिया हुई शुरू : जिला पर्षद की 18 फरवरी, 2015 को हुई सामान्य बैठक में लिये गये सर्वसम्मत निर्णय के आलोक में डीडीसी सह जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजीव वर्मा ने जिला पर्षद के जिला अभियंता को पत्र भेज कर इन बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्रों के निर्माण के लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.
मालूम हो कि जिला पर्षद के निर्णय के आलोक में पटना के निर्माण कंपनी ने इन दोनों बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्रों के निर्माण के लिए जमीन का डिजिटल सर्वे पूर्व में एक बार किया है. अब अंतिम सर्वे कर प्राक्कलन व नजरी नक्शा बना कर निर्माण की दिशा में अगली प्रक्रिया शुरू की जाये. वहीं जिला पर्षद के स्टैंड के वाहन स्टैंड के लिए शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया भी जिला पर्षद प्रशासन शीघ्र शुरू करेगा.
जिला पर्षद की आय का साधन बढ़ाना मुख्य उद्देश्य
जिला पर्षद ने अपनी खाली पड़ी जमीनों का उपयोग कर पर्षद के आय बढ़ाने का सर्वसम्मत निर्णय गत बैठक में लेने के बाद ही निर्माण की दिशा में कदम उठाया है. इन बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्रों के निर्माण व स्टैंड के निर्माण से जिला पर्षद को बेहतर आय की संभावना है.
यह व्यावसायिक केंद्र शहर के लिए निश्चित तौर पर अनोखा बाजार होगा. इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पर्षद के जिला अभियंता दीनानाथ दत्ता ने बताया कि बहुमंजिले व्यावसायिक केंद्रों के निर्माण के लिए जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी के पत्र के आलोक में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >