एसी खराब, पंखे भी बंद

जिला परिवहन कार्यालय : भवन में ठप हैं अधिकतर सुविधाएं जिले का परिवहन कार्यालय बाहर से देखने में तो चकाचक दिखता है. लेकिन यह सिर्फ दिखावा ही है. कार्यालय के कर्मी भीषण गरमी में काम करने को विवश हैं. कार्यालय में लगा गया एसी यंत्र उद्घाटन के दिन से बंद है. वहीं, कार्यालय के ज्यादातर […]

जिला परिवहन कार्यालय : भवन में ठप हैं अधिकतर सुविधाएं
जिले का परिवहन कार्यालय बाहर से देखने में तो चकाचक दिखता है. लेकिन यह सिर्फ दिखावा ही है. कार्यालय के कर्मी भीषण गरमी में काम करने को विवश हैं. कार्यालय में लगा गया एसी यंत्र उद्घाटन के दिन से बंद है. वहीं, कार्यालय के ज्यादातर पंखे भी नहीं चलते. ऐसे में कार्यालय के कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
उद्घाटन के दिन से एसी नहीं कर रहा काम
कर्मचारियों के कार्य पर पड़ रहा प्रतिकूल असर
30 मई को डीएम ने किया था एक करोड़ 77 लाख की लागत से बननेवाले परिवहन कार्यालय का उद्घाटन
छपरा (सदर) : दो करोड़ की लागत से बना परिवहन कार्यालय भवन देखने में तो किसी कॉरपोरेट कार्यालय जैसा दिखता होता है. परंतु, अंदर की स्थिति बिल्कुल उलट है. कार्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्यशैली कर्मचारियों व पदाधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. ऐसी स्थिति में कर्मचारी काफी परेशानी महसूस करते हैं.
कर्मियों व आगंतुकों को होती है परेशानी
जिला परिवहन सह सुविधा केंद्र कार्यालय भवन का गत 30 मई को डीएम दीपक आनंद ने उद्घाटन किया था तथा कर्मियों से कॉरपोरेट लुक वाले इस ऑफिस की कार्यशैली में भी सुधार की बात कही. परंतु, कार्यालय में प्रवेश के बाद ‘ऊंची दुकान फीकी पकवान’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है.
कॉरपोरेट लुकवाले इस कार्यालय के भीतर पंखा व लाखों -लाख के एसी निर्माण के उद्घाटन के दिन से ही बंद पड़े हैं. वहीं विद्युत के पंखे भी आधे से ज्यादा बंद पड़े है. जो पंखे चल भी रहे हैं. उनको सिलिंग से सेट करने की गलत तकनीक के कारण कर्मियों व आगंतुकों को इस भीषण गरमी में पंखे की हवा का एहसास नहीं होता. कर्मचारी तो यहां तक कहते हैं कि इससे तो अच्छा पुराना ही कार्यालय था, यहां तो अत्याधुनिक सुविधा के नाम पर सभी खराब व्यवस्था ही हाथ लगी है.
गुणवत्ता को भी किया गया है नजरअंदाज
संबंधित संवेदक ने जिला परिवहन सुविधा केंद्र सह कार्यालय भवन में जो ऐसी लगाया है, वह भी मानकों के अनुरूप नहीं है. किसी भी बढ़िया कंपनी का नहीं होने के बदले लोकल मेड एसी स्थापित करने के साथ ही खराब होना स्वाभाविक है. वहीं, इस कार्यालय के फर्श में लगाये गये टाइल्स निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण अभी ही उखड़ने की स्थिति में आ गये है तथा इस फर्श पर चलने पर लगाये गये टाइल्स से आवाज निकलती है यह दरसाती है कि टाइल्स को सही तरीके से नहीं लगाया गया है.
क्या कहते हैं डीटीओ
नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय तथा उसमें लगे उपकरणों के खराब होने से होनेवाली परेशानियों के संबंध में बिहार राज्य आधारभूत संरचना विकास अभिकरण के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज कर निदान का आग्रह किया गया है. एसी खराब रहने तथा पंखों नहीं चलने, पंखों की फिटिंग सही नहीं होने आदि कई परेशानियों के संबंध में अवगत कराते हुए पुन: स्मार पत्र भी दिया गया है.
श्याम किशोर सिन्हा
डीटीओ, सारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >